फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने हाईवे पर बाइक चालक को रौंदा

Wed, 22 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे पर गिट्टी लदे ट्रक व बाइक की आमने सामने से टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के न रुकने से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बाइक चालक व सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना क्षेत्र के चर निवासी मनीष कुमार शुक्ला(21) पुत्र बृजकिशोर बुधवार शाम को अपने गांव के ही रिश्तेदार अनुराग द्विवेदी (20) पुत्र संतोष के साथ बाइक से भौंरी आया था। वापस जाते समय साधन सहकारी समिति के पास सामने से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जबकि दूसरा सवार छिटककर दूर जा गिरा। 

हादसा होते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे तब तक ट्रक चालक फरार हो गया था। मृतक की शिनाख्त होने पर गांव के लोग भी मौके पर आ गए। लगातार ओवरलोड व अनियंत्रित वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटना को अंजाम देने और पुलिस का अंकुश न होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान मानिकपुर एसडीएम रामशंकर, सीओ महेंद्र शुक्ला व रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और ग्रामीणों से जाम खत्म करने को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें