फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत दो की मौत

Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
d - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। बुखार व डायरिया का प्रकोप गहराने लगी है। शुक्रवार बुखार पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत हो गई। दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया। चार अन्य मरीज भर्ती किए गए। इसके पूर्व गुरुवार को भी मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित एक बालिका की मौत हुई थी।
 राजापुर के चिल्लीमल निवासी शिवनारायण की पत्नी नथूनिया देवी (55) दो दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार की सुबह उसकी अचानक हालत बिगड़ी गयी। डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गुुरुवार को मानिकपुर थानाक्षेत्र के सरहट गांव में राधेश्याम कोल की चार साल की पुत्री जानकी को तेज बुखार के बाद सीएचसी लाया गया था। डाक्टरों ने उसके मस्तिष्क ज्वर होने की आशंका पर इलाहाबाद रेफर किया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके अलावा शुक्रवार को जिला अस्पताल में बौनापुरवा कर्वी निवासी बच्चा की आठ माह की बेटी सवांरिया और परसौंजा निवासी झुलिया पांडेय पत्नी सभाजीत को तेज बुखार होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। इसी क्रम में रैपुरा के धुनुआ प्रसाद, गिरजाशंकर, कसहाई की गुडिया देवी व अशोह के रामप्रसाद को बुखार डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें