फोटो नंबर-1 व 2-
-हादसे के चलते दो घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नव वर्ष 2026 की पहली सुबह घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटी रही, जिसने दृश्यता को बेहद कम कर दिया। कोहरे के चलते सदर कोतवाली क्षेत्र के कर्वी पहाड़ी मार्ग पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना को जन्म दिया। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक बाल-बाल बच निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़ृक किनारे कराया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
प्रतापगढ़ जिले के घनापुर कोडार निवासी अंकुल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह धान लादकर पहाड़ी की तरफ से कर्वी की ओर आ रहा था। इसी बीच कर्वी से राजापुर की ओर जा रहा एक ट्रक आया लेकिन कोहरे के कारण उसे जल्द नहीं देख पाया। सामने वाले ट्रक की कोई लाइट नहीं जल रही थी। बचाने का प्रयास किया लेकिन जबतक दोनों वाहन टकरा गए। सूचना पर कोतवाली व पहाड़ी पुलिस टीम पहुंची और उसे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि एक ट्रक का चालक अंकुल की फंसा था बाकी अन्य वाहन का चालक व खलासी को चोट नहीं आई। घायल अंकुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ी कराया। इस दौरान दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।