फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक भिड़े, खलासी की मौत

विज्ञापन
फोटो-7-हाइवे पर आमने सामने से टक्कर के बाद पलटे पड़े ट्रक और बिखरी पड़ी सामग्री । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत हो गई। चालक को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरे ट्रक के चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत ब्यूर गांव निवासी ट्रक चालक देवराज (25) पुत्र गुलकई पड़ोसी गांव के कोठिलिहाई के खलासी कल्लू रैदास (30) पुत्र प्रीतम के साथ रविवार की सुबह ट्रक में बालू लेकर प्रयागराज से कर्वी की ओर आ रहा था। वहीं, कर्वी की ओर से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रक पलट गए। दुर्घटना में खलासी कल्लू रैदास की मौके पर मौत हो गई। चालक देवराज को गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया गया कि चालक का एक पैर कट गया है। दूसरे ट्रक का चालक कूदकर भाग गया।
घटना के बाद हाईवे पर दोनों ट्रक और बिखरी सामग्री से आवागमन बाधित हो गया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल भास्कर मिश्रा व रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र नागर मय फोर्स पहुंचे और जेसीबी से ट्रकों को सड़क किनारे कराया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में पत्नी केतकी, एक पुत्र, एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें