फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मछली पकड़ने गए दो किशोर चेकडैम में बहे

विज्ञापन
किशोरों की तलाश के दौरान चेकडैम के किनारे खड़े ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। बारिश से ऊफनाए चेकडैम और तालाबों में अलग-अलग स्थान पर आठ बच्चे डूबने लगे। इसमें छह को बचा लिया गया। दो की तलाश जारी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकला गुरु बाबा गांव के चेक डैम के तेज बहाव में मछली पकड़ने गए पांच किशोरों में से दो किशोर बह गए। ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस बुलाकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के चकला गुरु बाबा निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि बेटा जीतू वर्मा (17), छोटे भाई, लवकुश उर्फ सज्जन (14) सहित दो अन्य बच्चों के साथ करीब दो किमी दूर स्थित चेकडैम में मछली पकड़ने गया था। बारिश से अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और पैर फिसलने से जीतू और लवकुश पानी में बह गए। मौजूद तीनों बच्चों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे। किसी तरह बचकर किनारे पहुंचे और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन की। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई, लेकिन तेज बारिश की वजह से पानी का बहाव भी बढ़ता जा रहा है। इससे खोजबीन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि चेकडैम का पानी करीब पांच किमी दूर मंदाकिनी नदी में जाता है। जो उफान पर है। चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने बताया कि पानी में बहे दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है। पानी का बहाव तेज होने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन

उधर, बंधोइन के बांध में बनकट निवासी राज निषाद, राधिका और छोटू घर से बिना बताए नहाने गए। बहाव में बहने लगे। यह देखकर वहां पर मौजूद शिक्षक संतोष कुमार व अन्य ग्रामीणों ने आनन फानन तीनों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उन्हें घर छोड़ा गया। इसके अलावा बहिलपुरवा के मडैयन के पास बिजली गिरे से गांव के संतोष, संतू व गुड्डू झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें