फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों का स्कूल से अपहरण

Wed, 05 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर ब्लाक के निही चिरैया गांव स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे सात सशस्त्र डकैतों ने  दिनदहाड़े दो शिक्षकों को मारपीट कर उनका अपहरण कर लिया। उन्हें दो किमी दूर पहाड़ पर ले गए। डकैतों ने उनसे जाति पूछी और मोबाइल, नगदी छीनने के बाद छोड़ दिया। घटना से गांव में सनसनी मच गई। मौके पर एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। मानिकपुर एसओ ने घटना के पीछे नवोदित अशोक कोल का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मानिकपुर से लगभग दस किमी दूर निही चिरैया गांव का प्राथमिक विद्यालय बीहड़ी इलाके में है। बुधवार सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और सहायक अध्यापक राजबहोर स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान लगभग साढ़े 11 बजे सात सशस्त्र डकैत वहां आ धमके। उन्होंने अध्यापकों को गालियां देकर साथ चलने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो बंदूकों की बटों से पीटा। डकैतों को देखकर बच्चे रोने लगे तो उन्हें भी थप्पड़ मारे। लगभग पंद्रह मिनट तक स्कूल में उपद्रव करने के बाद डकैत दोनों अध्यापकों को घसीटकर साथ ले गए। लगभग दो किमी तक चलने के बाद ये लोग नीही पहाड़ पहुंचे। वहां डकैतों ने अध्यापकों से उनकी जाति पूछी।

विनोद ने अपनी जाति धोबी और राजबहोर ने कोल बताई तो डकैतों ने गाली देकर उन्हें छोड़ दिया। डरे सहमे लौटे शिक्षकों ने बताया कि डकैत उनके मोबाइल और 18 सौ रुपये साथ ले गए। घटना की सूचना पर एएसपी आरडी चौरसिया, मानिकपुर, सरैंया आदि थाना चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। गए। एसओ मानिकपुर सूर्य प्रताप ने बताया कि यह काम नवोदित अशोक कोल गिरोह का लग रहा है। वह इलाके मेंवर्चस्व बनाना चाहता है। जल्द ही पुलिस उसे मार गिराएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आने और पुलिस के पहुंचने की आशंका से गिरोह अध्यापकों को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें