फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर निस्तारण नहीं तो रुकेगा वेतन

Tue, 04 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर तहसील में मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें मंडलायुक्त ने पूर्व में लंबित 11 शिकायत पत्रों पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियाें का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन


मानिकपुर तहसील सभागार मेें कमिश्नर कल्पना अवस्थी ने अधिकारियाें को निर्देश दिए कि शिकायत पत्रों की रोजाना मॉनीटरिंग करें, ताकि अगले तहसील दिवस के पूर्व उनका निस्तारण हो सके। सभी विभागों के अधिकारी तहसील दिवस में विभागीय लंबित प्रकरण साथ लेकर आएं। डीएम नीलम अहलावत ने अधिकारियों को शिकायत पत्रों की समीक्षा करने को कहा। इस दौरान 157 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया।

 स्वास्थ्य विभाग ने 21 विकलांग प्रमाण पत्र,  5 रियायत प्रमाण पत्र बनाए। तहसील दिवस में विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाया गया। जिसमें विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। मौके पर एडीएम महेश चंद्र शर्मा, एएसपी आरडी चौरसिया, सीएमओ डॉ के डी द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी मुजाहिदुल अहसन, एसडीएम मानिकपुर राम सकल मौर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी दयाराम कुशवाह, डीडी कृषि जगदीश नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें