फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के एक केंद्र में दो विषय विशेषज्ञ डयूटी करते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद व डिप्टी डायरेक्टर ने एक दर्जन परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापक की लापरवाही, प्रश्न पत्र से संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की है।
विज्ञापन

मंगलवार हाईस्कूल प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय एसपी द्विवेदी व डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा मंशाराम ने परम विद्या मंदिर शिवरामपुर, बीबीएसवी बेड़ीपुलिया, जीजीआईसी कर्वी, बरगढ़ सहित करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शिवरामपुर स्थित परम विद्या मंदिर इंटर कालेज के परीक्षा केन्द्र में गणित विषय की दो शिक्षिकाओं के ड्यूटी में मिलने पर तत्काल परीक्षा केन्द्र से हटाया गया है। केन्द्र व्यवस्थापक मेदिनी कुमार को नकल की संलिप्तता पाए जाने पर हटाते हुए प्रवक्ता काशी नारायण मिश्रा को व्यवस्थापक नियुक्त किया है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि बैजनाथ भारद्वाज इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं में सीलिंग को स्लिप में न भरने पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कृषक इंटर कालेज भौंरी, नांदी तौरा स्थित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर खामियां होने पर केन्द्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई है। कंट्रोल रूम पहुंचकर जायजा लेते रहे। डीआईओएस ने बताया कि शिवरामपुर परीक्षा केन्द्र में काफ ी दिनों से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें