फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पानी भरे गड्ढे में डूबीं दो बहनें, मौत

विज्ञापन
संध्या व सुधा-  - फोटो : परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे विभाग के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में काम कर रहे मजदूर की छोटी बेटी खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बचाने के लिए बड़ी बहन भी कूदी, दोनों पानी में डूब गईं। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ठेकेदार भाग गया।
विज्ञापन

थाना मानिकपुर क्षेत्र के बराहमाफी निवासी नीलू उर्फ लल्लू उसकी पत्नी राजपति, बेटी सुधा उर्फ कल्ली (7), संध्या (4), चचेरे भाई राजाराम उसकी पत्नी संगीता और बहन पप्पी देवी के साथ रेलवे विभाग के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में मजदूरी करने आया था। यहां पानी भरने के लिए ठेकेदार ने गड्ढा खुदवाया था। जो पांच फीट गहरा है।
मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे संध्या खेलते समय गड्ढे में गिर गई। बहन सुधा ने डूबते हुए देख लिया। बचाने के लिए वह भी कूद गई। गहरा गड्ढा होने पर दोनों डूब गईं। कुछ देर बाद संध्या का शव पानी में उतरा आया। दूसरे मजदूर चिरईलाल के पुत्र कुलदीप ने देखा। शोर मचाते हुए भागा और परिजनों को बताया। परिजन दोनों को गड्ढे से निकाल जिला अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार, सदर कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ किया। घटना के बाद से ठेकेदार और उसके सहयाेगी मौके से भाग गया।
आईओडब्लयू पारस पाल ने बताया कि यह कार्य उनके विभाग के अधीन नहीं है। जानकारी के अनुसार झांसी की दिपेश इलेक्ट्रानिक्स कंपनी को इसका ठेका है। कांस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। जो देर शाम तक मौके पर पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें