फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह केंद्रों के कैमरे खराब व 10 की तस्वीर धुंधली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मानिटरिंग सेल व कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंगलवार को 64 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें छह केंद्रों के कई कैमरे बंद मिले और 10 के कैमरे में धुंधली तस्वीर दिखी। दो दिन के अंदर सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन सेंटरों की निगरानी मानिटरिंग सेल के माध्यम से से की जा रही है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के सभी इंतजाम हो रहे हैं। मानिटरिंग सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रयोगात्मक परीक्षाएं 40 सेंटरों में हो रही थी। निगरानी मानिटरिंग सेल कक्ष से की गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूप के प्रभारी सनत द्विवेदी ने बताया कि जांच में छह केंद्रों के कैमरे खराब मिले हैं। वहीं, 10 केंद्रों के कैमरों में धुंधली तस्वीरें कैद हुई हैं। केंद्र व्यवस्थापक को दो दिन में कैमरे दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें