फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामायण मेला में दो दुकानों में लगी आग, जला सामान

Wed, 18 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-17सीकेटीपी 17 रामायण मेला महोत्सव की प्रदर्शनी में धू-धूकर जलती हैंडलूम की दुकान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर के रामायण मेला महोत्सव में लगी दुकानों में रात में आग लग गई। इससे दो दुकानें जल कर राख हो गई। वहीं बुझाने में एक दुकानदार भी झुलस गया, उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेला व प्रदर्शनी भी लगी हुई है। मेला में मंगलवार की भोर करीब तीन बजे अचानक सीतापुर निवासी नीलेश गुप्ता (23) की हैंडलूम की दुकान में आग लग गई। नीलेश दुकान के अंदर ही सो रहा था। आग की पलटे लगने पर उसकी नींद खुली तो बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगा। अन्य दुकानदारों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसको दोनों पैर काफी जल चुके थे। शरीर में अन्य कई जगह पर भी जलने के निशान हैं। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फिर दुकानदार आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग ने बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने रखे फायर सिलिंडर से आग बुझाना शुरु किया तो कुछ दूर पर खड़ी फायर बिग्रेड की भी टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। दूसरी दुकान राहुल सिंह की थी। उसकी दुकान में प्रिंटिंग मशीन, लैपटॉप, टीशर्ट सहित अन्य सामान जला है। दोनों दुकानदारों के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें