फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से एक बराती की मौत दो गंभीर

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22- सड़क दुर्घटना में मृतक के बारे में जानकारी देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। बरात में आए एक अधेड़ को पैदल जनवासे की ओर जाते समय तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कार लेकर चालक मौके से भाग निकला। मृतक धाता फतेहपुर जिले का निवासी था।
विज्ञापन

फतेहपुर के धाता देवरार गांव से बरात रविवार को राजापुर थाना क्षेत्र के सरधुआ गांव में माधव प्रसाद मिश्रा के घर आई थी। रात को लड़की के आवास से भोजन कर जनवासे की ओर लौट रहे देवरार निवासी केशव प्रसाद पाठक (55) पुत्र आनंदी प्रसाद सड़क पार करने के लिए खडे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक भाग निकला। कुछ पीछे आ रहे बरातियों ने उसे पकडने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इधर सड़क पर ही केशव की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे बाद मृतक की शिनाख्त की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक किसान थे। उनकी पत्नी शीलादेवी ने बताया कि उसके दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें