फोटो- 23- घटना की जा नकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी (चित्रकूट)। पैदल जा रहे तीन बरातियों को तेज रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बराती पुलिया से टकरा गए। बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हुआ। उसने हेलमेट नहीं पहना था। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बराती की मौत हो गई। मृतक बकटा गांव निवासी किसान था। वह दुल्हन के चाचा थे। अन्य का इलाज जारी है।
कमासिन जिला बंादा से एक बरात पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी गांव में बाबूलाल के घर आई थी। देर रात को वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद बकटा गांव निवासी मुन्ना पुत्र पठऊ, संतोष पुत्र चुकानी व कामता पुत्र केशव पैदल जनवासे की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव की पुलिया के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आई बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। बाइक चालक पहाड़ी निवासी अनुज पुत्र अरूण भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजरे अन्य लोगों ने पुलिस सूूचना दी। जानकारी होने पर बरात स्थल पर मौजूद लोग पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मुन्ना की मौत हो गई। मृतक दुल्हन के परिवार का भी रिश्तेदार था। मृतक की पत्नी चुन्नीदेवी ने बताया कि उसके दो पुत्र दो पुत्री हैं। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।