शिवरामपुर-चित्रकूट। कस्मि बुंदेलखंड प्रीमियर लीग के दूसरे दिन शनिवार को खुमानी पुरवा की बजरंग स्पोर्टिंग क्लब को रौली की टीम दबंग स्पोर्टिंग क्लब ने 105 रनों से हरा दिया। वहीं, दूसरे मैच में बिहारा की टीम द चैंपियन ने शिवरामपुर की द ब्यॉज को 65 रन का लक्ष्य दिया। इसे द चैंपियन ने आसानी से हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
शिवरामपुर के रामेश्वर नगर मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरा मैच सीतापुर इलेवन और रंगबाज इलेवन शिवरामपुर के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतने के बाद रंगबाज इलेवन शिवरामपुर बैटिंग करने का निर्णय लिया। सागर ने 13 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसकी बदौलत रंगबाज इलेवन की टीम ने 122 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीतापुर इलेवन की टीम महज 44 रन ही बना सकी।