फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/मऊ (चित्रकूट)। जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घटनाएं राजापुर थाना क्षेत्र के अमान व छीबों मार्ग के पास हुईं। हेलमेट न लगाने के चलते बाइक चालक को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

रायपुर गांव के पठान पुरवा निवासी मदारी खां (78) गुरुवार दोपहर को साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह राजापुर थाना क्षेत्र के कमासिन रोड पर गर्गन पुरवा के पास पहुंचा, तभी प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे वृद्ध साइकिल समेत दूर जा गिरा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार में बैठे तीन युवकों को हल्की चोट आई, लेकिन तीनों कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने साइकिल सवार मदारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि कार को क्रेन की मदद से खाई से निकालकर थाने पहुंचा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी अकबरी ने बताया कि उनके पांच बेटे व तीन बेटियां हैं।
उधर, छीबों निवासी राजेश यादव (35) पुत्र नंगू गांव के मंगलवा (38) पुत्र धर्मा के साथ बाइक से गुरुवार को राजापुर जा रहा था। जैसे ही वह सिकरी गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई और मंगलवा घायल हो गया।
राजापुर थाना प्रभारी अनिल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब तक चालक पिकअप लेकर भाग चुका था। हालांकि कुछ दूरी के बाद चालक पिकअप छोडकर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। घायल को राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। वह किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें