फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस में गलती से बदले दो यात्रियों के बैग

Mon, 17 Nov 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में बस में सफर के दौरान दो यात्रियों के बैग आपस में गलती से बदल गए। शिकायत पर पुलिस ने एक यात्री को पहले खोजा। बाद में दोनों के बैग दिलवाए। बैग पाकर यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
विज्ञापन

राजापुर थाना इलाके के गांव हरदौली निवासी अखिलेश कुमार पंद्रह नवंबर को सुबह 11 बजे रैपुरा बस स्टैंड से बरगढ़ जाने के लिए रोडवेज बस से सवार हुए थे। रामनगर पहुंचने पर उन्होंने देखा तो उनका बैग बस की रैक में नहीं था। उन्होंने बस रुकवाकर सवार यात्रियों से बैग की जानकारी की, पर बैग का कुछ पता न चला।
परिचालक से पूछने पर बताया कि एक सवारी देऊधा मैकी मोड़ पर उतरी है, शायद उसी यात्री से बैग बदल गया हो। उसके बैग में आवश्यक कागजात, बैंक पासबुक, गैस कनेक्शन का बुक रजिस्टर, डायरी एवं लैपटॉप व चार्जर आदि था। सूचना पर रैपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक यात्री बैग ले जाते दिखा।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश की। उसकी पहचान रैपुरा थाना इलाके के खोर रामनगर निवासी रामबहोरी पुत्र स्व. चुनका प्रसाद की। बाद में पुलिस ने गलती से बदले बैग यात्रियों को बदलवाए। बैग पाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें