फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में दो और तेंदुओं की एंट्री, कुनबा 92 पहुंचा

विज्ञापन
09 सीकेटीपी-21-पिंजरे से निकलता तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
09 सीकेटीपी-21-पिंजरे से निकलता तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन


मुरादाबाद वन प्रभाग में रेस्क्यू किए गए थे दोनों नर तेंदुए, कल्याणपुर के बीहड़ क्षेत्र में छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व के लिए बुधवार का दिन खास रहा। मुरादाबाद वन प्रभाग से रेस्क्यू कर लाए गए दो नर तेंदुओं को रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। सुबह करीब 9 बजे मानिकपुर प्रथम रेंज के कल्याणपुर वीट में धारकुंडी मार्ग के बीहड़ क्षेत्र में पिंजरा खोला गया और दोनों तेंदुए जंगल में चले गए। इसके साथ ही रिजर्व में तेंदुओं की संख्या 90 से बढ़कर 92 हो गई।
वन विभाग के मुताबिक पहला तेंदुआ मुरादाबाद वन प्रभाग की ठाकुरद्वारा रेंज में 17 अगस्त को रेस्क्यू किया गया था। उसकी उम्र करीब तीन साल है। दूसरा तेंदुआ 22 अगस्त को इसी वन प्रभाग के सरकंडा परम गांव से पकड़ा गया था, जिसकी उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है। दोनों ही आबादी क्षेत्र में आने के बाद पकड़े गए थे। रेस्क्यू के बाद दोनों को पिंजरों में सुरक्षित रखा गया और पशु चिकित्सक की निगरानी में वाहनों से रानीपुर टाइगर रिजर्व लाया गया। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुधवार सुबह उन्हें प्राकृतिक वास में छोड़ने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं को छोड़ने के दौरान मानिकपुर प्रथम के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, मारकुंडी प्रथम के क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार यादव, वन दरोगा उदय कुमार, वन रक्षक जीत और मिथलेश मौजूद रहे। मुरादाबाद से रिजर्व तक लाने की पूरी जिम्मेदारी उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हिरदेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश सागर और वन दरोगा गौरव कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें