फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चलती ट्रेन से एक छात्रा का मोबाइल छीनकर भागे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 24 फरवरी को चंबल एक्सप्रेस में हुई थी, जिसमें मोबाइल छीनने के बाद छात्रा ट्रेन से कूद गई और घायल हो गई थी। आरपीएफ ने सर्विलांस की मदद से बांदा जिले के इन बदमाशों को शुक्रवार को पकड़ा और छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बिहार के मुंगेर जिले की निवासी सृष्टि सागर (19) अपनी बहन श्रेया सागर के साथ 24 फरवरी को झांसी से अपने गांव जमालपुर जा रही थी। चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थीं। बदौसा के पास पहुंचते ही एक बदमाश ने सृष्टि का मोबाइल छीन लिया था। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश नीचे कूद गया था। सृष्टि भी उसे पकड़ने के लिए ट्रेन से कूद गई थी, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं थी। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और घटना की सूचना आरपीएफ को दी थी।
सूचना मिलते ही आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज हुआ था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बदमाश का एक जैकेट बरामद हुआ। इस जैकेट से बदमाशों की पहचान करने में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरपीएफ ने शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान बांदा निवासी सलमान और पवन उर्फ ठोकिया बताई है। उनके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों बदमाश अक्सर चलती ट्रेनों से मोबाइल और अन्य सामान छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें