फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले डकैत शिवा पटेल गैंग ने रविवार रात को फिर चौथ की मांग की है। प्रधान को तीन दिन के अंदर दो लाख पहुंचाने की धमकी दी है। भयभीत प्रधान के पति ने डीएम को मामले की जानकारी देकर शस्त्र लाइसें

Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले डकैत शिवा पटेल गैंग ने रविवार रात को फिर चौथ की मांग की है। प्रधान को तीन दिन के अंदर दो लाख पहुंचाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


 भयभीत प्रधान के पति ने डीएम को मामले की जानकारी देकर शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को बहिलपुरवा थाने के रुकमा बुजुर्ग के खांच में प्रधान गोमती देवी पटेल के घर में तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग ने आग लगा दी थी।

पुलिस के आने पर गैंग भाग निकला था। इससे सभी की जान बच गई थी। इसके बाद भी डकैत ने प्रधान के पति से चौथ की मांग जारी रखी है।

 सोमवार को भयभीत प्रधान के पति इंद्रराज सिंह पुत्र रज्जू निवासी रुकमा ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि डकैत ने रविवार की रात को उनके बहनोई कामता प्रसाद निवासी नया पुरवा को फोन कर धमकी दी है कि दो लाख रुपये तीन दिन के अंदर पहुंचा दे।
विज्ञापन


 वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। डकैतों ने बहनोई को भी जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को बहनोई ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

भयभीत प्रधान पति व उसके परिजनों ने जिलाधिकारी से शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की है। आशंका जताई कि शस्त्र न मिले तो डकैत उनके परिवार के किसी भी सदस्य की हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें