नामांकन के दौरान ही सपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई अन्य
पर्चा दाखिल न होने पर मैना देवी का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना
तय हो गया था।
सोमवार को अधिकृत प्रमाण मिलते ही वो औपचारिक रूप से जिपं
अध्यक्ष बन गई। जिलाधिकारी से प्रमाण पत्र मिलते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष
के साथ सपाइयों ने जमकर खुशी मनाई।
सोमवार को नाम वापसी का निर्धारित
समय तीन बजे के बाद जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने सपा की मैना देवी को जिला
पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा।
प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही वह बाहर
निकली तो खुशी में सपाइयों ने जमकर मिठाई बांटी। इस मौके पर निवर्तमान जिला
पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव , गौरीशंकर
मिश्र, नरेंद्र गुप्ता, अनुज यादव, अनिल प्रधान, संतू सिंह, गुलाब खां,
गुलाब गुप्ता, सत्यनारायण पटेल, फराज खां, अरशद खां व विद्यासागर यादव आदि
मौजूद रहे।