फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेटदर्द से बालिका समेत दो की मौत, दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं। इससे उल्टी-दस्त, पेटदर्द और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को पेटदर्द से पीड़ित 11 वर्षीय बालिका समेत दो की मौत हो गई। इसके अलावा दो मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों से जिले में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को जिले का तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को मौसम में जरूर बदलाव हुआ। आसमान पर बादल छाए और धूप न होने से कुछ राहत रही।
रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंणा गांव के बच्छराज की 11 वर्षीय बेटी रीमा की तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल लाए। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्यालय के तरौंहा के राहुल तिवारी (35) को लगातार पेटदर्द व किडनी की बीमारी के चलते भाई सूरज तिवारी जिला अस्पताल लेकर आया। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गर्मी की चपेट में आने से सोनेपुर के सत्य प्रकाश व बृजेश कुमार को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें