फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में दो युवती, एक मासूम व एक नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग स्थानों पर पेट दर्द व बुखार से पीड़ित दो युवतियों की जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाते समय मौत हो गई। इसके अलावा प्रसव उपरांत नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की भी हालत बिगड़ी लेकिन डाक्टरों के प्रयास से उसकी जान बचाने में सफलता मिली। इसी क्रम में एक बालक की भी पेट दर्द से पीड़ित होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवरामपुर क्षेत्र की रम्पुरवा गांव की सरोज पत्नी बुद्धिविलाश को तेज प्रसव दर्द होने पर परिजन सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद यहां के डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर व स्टाफ ने प्रसूता का इलाज शुरू किया। इसी दौरान प्रसव हुआ लेकिन नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई। डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों की आर्र्थ्क स्थिति अच्छी न होने पर उसे लेकर परिजन प्रयागराज नहीं गए। अस्पताल में ही डाक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ घंटों बाद प्रसूता की जान बचा ली। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने बताया कि गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई थी। वह महज सात महीने का था।
मानिकपुर के माराचंद्रा निवासी छेदीलाल के आठ साल के पुत्र संदीप कुमार को परिजन रविवार को पेटदर्द होने पर जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि कई दिनों से उसे पेटदर्द था। जिसका इलाज भी चल रहा था लेकिन रविवार को हालत ज्यादा खराब हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव निवासी आकांक्षा (18) पुत्री भगवत प्रसाद को परिजन पेटदर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के फरासन टोला निवासी पूनम (19) पुत्री राजू की भी बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें