चित्रकूट। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज और कोतवाली कर्वी पुलिस ने रविवार को दो अंतरराज्जीय तस्करों को दो क्विंटल 60 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से छह पहिया कंटेनर भी पकड़ा है।
कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि देवांगना घाटी गढ़ीवा के पास से राजापाकर वैशाली बिहार निवासी मो. मोईन व सुनील कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। तलाशी में मोबाइल, 1210 रुपये बरामद किये गये। पूछताछ में बताया कि कंटेनर के अंदर 26 बोरी रबड़ स्क्रैप की आड़ में नीचे छिपाकर 27 पैकेटों में में गांजा रखा था।