फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य के लिए 20 से होगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड राज्य के लिए फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला 20 अप्रैल से दूसरे चरण की गांव-गांव पैदल यात्रा निकालेंगे। अंतिम चरण में यात्रा धर्मनगरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

रविवार को डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि केंद्र सरकार से बुंदेलखंड को राज्य बनाने, केंद्र शासित प्रदेश बनाने और बोडोलैंड की तर्ज पर गर्वर्निंग काउंसिल बनाने की मांग की गई है। अलग राज्य से ही बुंदेलखंड का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। बुंदेलों काे अपने हक के लिए आगे आना होगा। इसके गांव-गांव पैदल यात्रा की जा रही है।



पहले चरण में ललितपुर व झांसी जिलों में यात्रा हो चुकी है। दूसरे चरण की यात्रा हमीरपुर के राठ कस्बे से 20 अप्रैल से शुरू होगी। तीसरे चरण में हमीरपुर व महोबा और चौथे चरण में बांदा होते हुए चित्रकूट में समापन होगा। लोगों में विचार आंदोलन जगाने की जरूरत है। बताया कि देशभर में लोकसभा और विधानसभा की सीटों का परिसीमन होना है। इससे बुंदेलखंड राज्य की संभावना तेज हो गई है। यात्रा में सभी गांवों के ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र लिया जा रहा है। इसे दिल्ली में होने वाले आंदोलन में दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने राजा बुंदेला काे अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जालौन के बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष शिवम चौहान सोनू, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भारतीय किसान यूनियन प्रताप सिंह बुंदेला, शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी के प्रबंधक सुनील पटेल, पुष्पराज विश्वकर्मा, कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें