फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खड़ी बाइक में बैठे दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर थाना क्षेत्र के छींबो के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बाइक में बैठे दो दोस्तों को गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक युवक फतेहपुर जिले व दूसरा छींबो का निवासी था। पुलिस ने ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है। मृतक दोनों आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

छीबो निवासी चांद बाबू ने बताया कि उसका बेटा अरबाज खान (18) अपने रिश्तेदार फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छींछा कोरवा निवासी फरमान अहमद (22) के साथ सुबह साढ़े सात बजे गांव से करीब डेढ़ किमी दूर हंसिर तालाब के पास बाइक से गए थे।
तालाब किनारे राजापुर लालता रोड स्टेट हाईवे पर बाइक खड़ी कर उसी में बैठे थे। तभी मऊ की ओर से आए गिट्टी लऐ ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटनास्थल पर दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घटना को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक व चालक को पकड़ा। चालक की पिटाई भी की। इसी बीच पुलिस के आने पर चालक को सौंप दिया। थाना प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
दोनों के परिजन रो-रोकर बेहाल
अरबाज के दो भाई शहबाज व सादाब, एक बहन शबाना और मां सन्नो हैं। वहीं, फरमान के चार भाई एहसान, दीशान, अमान, गुफरान, तीन बहन जिकरा खातून, अजरा खातून, सिदरा खातून और मां अफसाना खातून है। घटना के बाद दोनों परिवारों को हाल बेहाल है। हाफिज याकूब ने बताया कि उसका बेटा फरमान करीब 10 दिन पहले गांव से सूरत जाने की बात कहकर घर से निकला था। यहां कैसे पहुंचा, उसको जानकारी नहीं है। वह यही कहकर रो रहा था कि मुझसे झूठ बोलकर यहां चला गया था। अगर सूरत गया होता तो बेटे की जान नहीं जाती। वहीं, चांद बाबू ने बताया कि उसका बेटा, फरमान सहित उसके गांव के कई लोग सूरत में रहकर काम करते हैं। शुक्रवार को करीब 10 लोगों को सूरत जाना था। उसके पहले ही घटना हो गई। परिजनों के अनुसार फरमान की शादी तय हुई थी। इसी साल शादी भी होनी थी।
विज्ञापन

-
सर फतेहपुर जिले के लिए भी प्रेषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें