फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार्तिक अमावस्या मेले पर चित्रकूट के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें, झांसी से चार दिन चलेगी सेवा

Fri, 17 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कार्तिक दीपावली अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से चित्रकूट जिले में आने और यहां से जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये ट्रेनें 20 से 23 अक्तूबर के मध्य चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


पहली मेला स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–चित्रकूट धाम कर्वी–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, महोबा, बांदा और शिवरामपुर जैसे स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से शाम 7:25 बजे रवाना होकर रात 1:00 बजे झांसी पहुंचेगी।

दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट से सुबह 4:40 बजे रवाना होकर सुबह 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही 20 से 23 अक्तूबर तक झांसी–बांदा मेमू (गाड़ी संख्या 64613/64614) को भी चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला अवधि में रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी, सुरक्षा बल और हेल्पडेस्क तैनात किए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें