शिवरामपुर। अलग अलग दो गांव में महिला व बालक को सांप ने डस लिया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उन्होंने शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भभंई गांव निवासी लवकुश का पांच वर्षीय पुत्र अमन को रविवार सुबह घर के पीछे खेलते समय सांप ने डस लिया जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव की ज्ञानता देवी (25) पत्नी बुधबिलास को शनिवार की रात घर में सांप ने डस लिया जब परिजनों को जानकरी हुई तो उसे ओझाओं के पास झाड़ फूंक के लिए ले गये। हालत मे सुधार ना होता देख उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।