फोटो 16 सीकेटीपी-16- परिचय- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कर्मचारियों से नोंकझोंक करते व्यापार
- फोटो : संवाद
खोही। भदई अमावस्या मेला को देखते हुए धर्मनगरी के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से दुकानें व मकान की दीवारें गिराने पर अधिकारियों से व्यापारियों व स्थानीय निवासियों की नोंकझोंक भी हुई।इसको लेकर व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई। इस मौके पर एसडीएम पूजा साहू, नगर पालिका चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।