फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से दो की मौत, आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द से पीडि़त दो की मौत हो गई। इसके अलावा आठ मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

गुरुवार को पुरानी बाजार निवासी गुड्डन देवी (30) को बुखार व पेट दर्द के चलते पति धर्मेंद्र ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र भौंरी निवासी राजेश (45) को गुरुवार की दोपहर को बुखार व पेट दर्द के चलते दामाद राजेंद्र कुमार ने भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा नई बाजार निवासी रमेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्र अंशू, सगवारा निवासी महेंद्र का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश, कोठिलिहाई निवासी मुन्नी देवी (60), बेलहा निवासी सूर्यभान की 18 वर्षीय सपना, सोनेपुर निवासी पप्पू की तीन माह की पुत्री श्रेया, गड़ौली निवासी कमल सिंह का दस वर्षीय पुत्र शुभम, करौंहा निवासी मातादीन (50) व बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें