फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी विकराल ,दोपहर को घर से निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंगलवार को दो डिग्री तापमान बढ़कर 44 डिग्री पहुंच गया। 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

अप्रैल का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है। इसमें सूर्य देव ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर को 14 किलोमीटर की गति से चले लू चल रही है। गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल के आखिरी दिन तक पारा 46 डिग्री व इससे उपर जा सकता है। पश्चिम विक्षोभ से भी कुछ राहत मिल सकती है। इसके लिए अभी सप्ताह भर का समय लग सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें