फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम समेत दो की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है। जिला अस्पताल में एक मासूम बालिका व एक महिला की मौत हो गई जबकि छह से अधिक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

तीन दिन से एक साल की मासूम साधना पुत्री जयकुमार निवासी छिपनीबाहर खेड़ा को तेज बुखार होने पर परिजन उसका इलाज पहाड़ी व आसपास के गांव के डाक्टरों से करा रहे थे। गुुरुवार की देर शाम को उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मानिकपुर के घाटाकोलान निवासी पूनम देवी की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से महिला को बुखार आ रहा था उसका इलाज गांव के डाक्टर से चल रहा था। शुक्रवार को उसकी हालत नाजुक होनेे पर जब सीएचसी लाए तो वहां उसकी मौत हो गई।
इसी क्रम में शुक्रवार को बुखार व पेटदर्द से पीड़ित तरौंहा निवासी फूलमती पत्नी पूरन, मऊ टिटरिहा निवासी वीरेंद्र पुत्र रामदास व कर्वी निवासी गुड़िया पुत्री राजकुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सोनेपुर निवासी संदीप कुमार, अमानपुर निवासी कोदू व सीतापुर निवासी चमेलिया देवी को तेज बुखार होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें