फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लापरवाही पर दो चकबंदी लेखपाल निलम्बित, पांच पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चकबंदी आयुक्त भानुचन्द्र गोस्वामी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को उपसंचालक चकबंदी आलोक कुमार के साथ चकबंदी वाले गांवों का भ्रमण किया। साथ ही कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। चकबंदी कार्यों में लापरवाही पर दो चकबंदी लेखपालों को निलम्बित करने सहित पांच पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उप संचालक चकबंदी आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में भूचित्र पुनरीक्षण के अंतर्गत 11 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है। ग्राम औदहा, दरसेडा में लोगों के विरोध के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए गए कि इन गांवों में बैठककर ग्रामवासियों से सहमति बनाकर चकबंदी का कार्य प्रारंभ कराएं। धारा आठ पड़ताल के स्तर पर नौ ग्राम है, जिनमें से दो ग्रामों में पड़ताल का कार्य चल रहा है।
बताया कि ग्राम गढ़वारा में जन विरोध के कारण पड़ताल का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। यहां भी बैठकें कर किसानों को समझाते हुए काम प्रारंभ कराएं। बताया कि ग्राम ऐचवारा, मिर्जापुर, डुडौली, महरुच व तेरा बुजुर्ग में चक सीमांकन कराया जा रहा है। जिसका टीम ने मौके पर जाकर स्थलीय कर सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान चकबंदी कार्यों में लापरवाही बरतने पर चकबंदी लेखपाल अतुल कुमार गुप्ता व आशीष कुमार को निलम्बित करने तथा नागेन्द्र कुमार, चकबंदीकर्ता उपदेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश राम, रमाकान्त गौतम के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए बंदोबस्त अधिकारी को निर्देशित किया गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें