फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चकबंदी रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के औदहा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को चकबंदी प्रकिया रोकने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। चकबंदी आयुक्त को संबाेधित ज्ञापन एसडीएम राकेश पाठक को सौंपा। कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया बंद रखी जाए।
विज्ञापन

औदहा गांव के विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव सहित अन्य गांवों की चकबंदी के लिए प्रक्रिया शुरू की गई गई थी। औदहा गांव में चकबंदी कराने का ग्रामीण विरोध कर रहे है। गांव में चकबंदी विभाग की टीम भी गई थी। सहमति बनी थी कि चकबंदी गांव में नहीं होगी। इसके बाद भी चकबंदी विभाग के अधिकारी नहीं मान रहे है।
बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के ही 13 गांवों में से सेमरदहा, बसंतपुर, पथरामानी, जमहिल, बक्टा खुर्द, बांगर, लमियारी आंद गांवों में चकबंदी का कार्य रोक दिया गया है, लेकिन उनके गांव औदहा में चकबंदी की प्रक्रिया बंद नहीं की गई। चकबंदी प्रक्रिया बंद की जाए। लाला राम, श्रीराम, मधुसूदन, कौशलेंद्र, रामेश्वर, राजाराम, कमल मिश्र, शिवप्रसाद, नीरज, लवकुश, शंकर, भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें