फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से दो मवेशियों की मौत, जली गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। खरौंध गांव के बड़ा तीरपुरवा में एक किसान के कच्चे घर में आग लग गई। इससे झुलसकर दो मवेशी मर गए। गृहस्थी का सामान भी जल गया। मौके पर नायब तहसीलदार विवेक कुमार ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया। किसान ने चार लाख से अधिक का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

किसान कालका प्रसाद ने बताया कि परिवार के सदस्य खेत में फसल काटने गए थे। उसी दौरान घर में आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के लोगों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घर के अंदर बंधे दो मवेशी सहित घर की पूरी गृहस्थी जल गई। नायब तहसीलदार ने मवेशियों के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। लेखपाल को नुकसान का आकलन करने को कहा गया। उसी रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें