फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिना फेरे वरमाला डाल दो भाइयों ने दिन में रचाया ब्याह

Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-12- परिचय- अर्जक पद्धित से की गई शादी में मेहमानों को दी गई संविधान की पु​स्तक। संव
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में दो शिक्षित युवाओं की शादी अनोखी रही। शादी में न तो न बैंडबाजा न हाईफाई सजावट। बस साधारण तरीके से दिन में चार घंटे में दो दिन में दो भाइयों ने अपनी अपनी पत्नियों को वर माला डालकर जीवन साथी चुन लिया। इसमें मंत्र पढ़कर फेरे कराने व कन्यादान कराने वाले पुरोहित भी नहीं थे। मेहमानों को संविधान की पुस्तक भेंट की गई। परिजनों ने बुजुर्गों की तस्वीरें दुल्हा दुल्हन को भेंट की।
विज्ञापन

शहर के कलक्ट्रेट मार्ग निवासी अधिवक्ता प्रखर पटेल व उनके भाई अवर अभियंता शिखर पटेल की शादी परिजनों ने दिन में की। शहर के एमपी जायसवाल के गेस्ट हाउस में प्रखर ने रैपुरा की रचना को और रामवाटिका में शिखर ने पारा बबेरू की सुकांती को वर माला पहनाई। खुद प्रखर व शिखर का कहना है कि बिना किसी मुहूर्त-लगन, बिना तामझाम और बिना किसी परंपरा को निभाने के लिए सिर्फ दो दिलों के संकल्प को आधार बनाकर अपना विवाह रचाया। यह निर्णय केवल एक साधारण कदम नहीं, बल्कि सोच की एक नई दिशा है।
वैज्ञानिक पद्धति से रचाई शादी
अर्जक पद्धति में माना गया है कि ऐसा विवाह जिसमें किसी भी धार्मिक कर्मकांड, मुहूर्त, परम्परा, दहेज या सामाजिक आडंबर की आवश्यकता नहीं होती। यह पूरी तरह तर्क, समानता, स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों पर आधारित विवाह है। इसे वैज्ञानिक पद्धित से विवाह भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें