फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की मौत

Fri, 29 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 05 मृतक गणेशदत्त की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र अरछा बरेठी गांव से बुधवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, इससे दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को पीआरवी अपने वाहन से लेकर सीएचसी गई। वहां से रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई तो दूसरे ने प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन




पहाड़ी थाना क्षेत्र के भगौती पुरवा निवासी राममूरत ने बताया कि उसके घर में तेली कार्यक्रम था। उसमें तेली बनाने के लिए दूध लेने के लिए उसका बड़ा बेटा गणेश दत्त (35) व छोटा बेटा रंजन कुमार (30) रात करीब आठ बजे अपनी बरेठी निवासी बुआ के यहां बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय बरेठी के बाहर निकलते ही रघुवंशीपुर के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बेटे बाइक सहित सड़क किनारे खंती में गिर गए।



गिरने से दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने अपने वाहन से दोनों भाइयों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गणेशदत्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं रंजन की हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज भेज दिया। वहां ले जाते समय रामनगर के पास उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन




मृतकों के चार भाई गंगाप्रसाद, रविप्रकाश, चंद्रप्रकाश, अरविंद, व तीन बहन व मां फूलमती हैं। गणेशदत्त के एक बेटा पवन, दो बेटी सपना व रचना और पत्नी राजकुमारी हैं। वहीं रंजन के एक बेटा दीपक व पत्नी चुन्नी देवी है। घटना के बाद से सभी का हाल बेहाल है।

फोटो 28 सीकेटीपी 05 मृतक गणेशदत्त की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें