फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन



जिले में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज धूप और गर्म हवाओं से सड़कें सूनी रहीं। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। इसके चलते 28 मई से जिले में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। यह असर लगातार तीन दिनों तक रहेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट है। 31 मई तक ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें