चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने नीबी गांव में छापा मारकर धधक रही शराब भट्ठियां पकड़ीं। शराब बनाने के उपकरण समेत दो सौ शराब की शीशियां, रैपर, केमिकल आदि बरामद किया। साथ ही काफी मात्रा में लहन नष्ट किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि एसआई आलोक सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर गांव में दबिश दी। मौके से पहाड़ पुरवा के अमित उर्फ सागर व कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव के विनय सिंह उर्फ करिया को गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य फरार हो गया।