फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक के खुदकुशी में ढाई माह बाद पिता-पुत्रों पर प्राथमिकी

Wed, 26 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के कसहाई गांव में युवक के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में ढाई माह बाद कोर्ट के आदेश पर पिता और दो पुत्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कसहाई निवासी धर्मराज ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा विद्यासागर पारिवारिक गजराज के यहां रहकर डीजे बजाता था। पांच जून की रात करीब 8 बजे गजराज, उसके बेटे संजय व अजय ने उस पर उनके परिवार की एक महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि इस प्रताड़ना से आहत होकर विद्यासागर ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, एसपी समेत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें