फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लूट के दो आरोपी भेजे गए जेल, प्रधान पुत्र की तलाश

Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव के पास सब्जी लदे एक ट्रक के चालक की पिटाई कर लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कब्जे से बुलेट बाइक भी बरामद की है, हालांकि तीसरा वांछित प्रधान का पुत्र अभी फरार है।
विज्ञापन

कौशांबी के ट्रक चालक मंसूर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ट्रक में सब्जी लेकर जा रहा था। अगरहुडा के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोका फिर चाकू दिखाकर उसे पीटा। नकदी भी लूट कर भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों में तरकहापुरवा भौंरी निवासी लूटटू उर्फ धर्मवीर और लौढिहामाफी निवासी ज्ञान सिंह को बुलेट बाइक के साथ अरवारा मोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। तीसरा आरोपी भौंरी गांव के प्रधान सत्यभामा के पुत्र अखिल राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जो अभी फरार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें