फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बारह लोग घायल

विज्ञापन
Twelve people injured in an accident on the highway - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ/भरतकूप(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे और मऊ के पास डिवाइडर के पास हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों ने डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से पांचों को प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना हाईवे के मऊ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई। बताया गया कि बांदा जिले के गिरवां गांव के जगदीश, जगत प्रसाद, संतोष कुमार, मीरालाल, शोभा, सतना जिले के बरौंधा के शिव प्रसाद, राममिलन बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज इलाज के लिए भेज दिया। दूसरी दुर्घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्टीय राजमार्ग पर हुई। सतना जिले के बरौंधा महराज नगर के रामचंद्र, साधना, चुनकी यादव, दीपक, अभिषेक शनिवार की शाम बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव से निमंत्रण कर वापस गांव जाते समय भरतकूप थाना क्षेत्र के समीप टेंपो पलटने से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बोलेरो का टायर फटा, आठ तीर्थयात्री घायल
चित्रकूट। महोबा से प्रयागराज जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो का पहिया रेहुटिया गांव के पास फटने से पलट गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। रविवार की सुबह महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर से मप्र के भोपाल कुलार निवासी हीरामनी, खुशी, हमीरपुर के जलालपुर के प्रदीप, केतकी, गोरेलाल, रामरतन, कबरई की कल्ली, तुलसारानी बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। खोह रेलवे लाइन के आगे गाड़ी का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां से खुशी, प्रदीप, केतकी, गोरेलाल को प्रयागराज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें