कार्यक्रम में मौजूद साधु-संत।
- फोटो : संवाद
राजापुर-चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास के जयंती महोत्सव में नौवें दिन साधु संतों एवं भक्तों ने रामचरित मानस के उत्तर कांड का बुधवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ डटी रही।
ओम नमः शिवाय गोशाला वंशीवट वृंदावन के संत रामदास जी महाराज की अगुआई में चल रहे जन्म महोत्सव व नवान्हपरायण के नौवें दिन मानस की चौपाइयों से तुलसी नगरी राममय हो गई। नौ दिनों से चल रहे पाठ में श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन मानस के विभिन्न कांडों का पाठ कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, मर्यादा और नीति का स्मरण किया। उत्तर कांड के पाठ में श्रीराम राज्याभिषेक और लोक कल्याण के दृश्यों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
रामदास जी महाराज ने कहा कि तुलसीदास न केवल श्रीरामचरितमानस के माध्यम से भक्ति की गंगा बहाई, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरोध में जनजागरण का भी कार्य किया। उनकी वाणी आज भी समाज को सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, अपितु जीवन के हर पहलू को दिशा देने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। बताया कि जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा, तुलसी पूजन, श्रीराम दरबार के साथ कई सजीव झांकियां भी निकाली जाएंगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।