फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व विधायक और परिजनों के फिंगर प्रिंट जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
सुमन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशू चतुर्वेदी के आवास पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने पर उनके यहां काम करने वाली युवती सुमन (21) की मौत मामले में पुलिस ने मृतका, पूर्व विधायक के घर के कई सदस्यों और रिवाल्वर में फिंगर प्रिंट लेकरजांच के लिए भेजा है। गमगीन माहौल में सुमन का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस को किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।पुलिस ने घटना की प्रथम सूचना दर्ज की है। मृतका की मां ने बताया कि सुमन को दो माह पूर्व दिमागी बुखार आया था।इससे वह परेशान थी। जिससे उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

बुधवार को चित्रकूट नयागांव मप्र थाना क्षेत्र की निवासी सुधिया देवीने बतायाकि उनके परिवार की एक पीढ़ी पूर्व विधायक के घर में काम करते हैं। इनके यहां हर जगह उनका आना जाना परिवार के सदस्य की तरह है। उनकी बेटी सुमन की तबियत खराब होने पर पूरा खर्च इस परिवार ने उठाया। उसकी शादी भी तय कराकर तिलक कराया था। उसने बताया कि सुमन ने जाने किस वजह से मंगलवार को उनके घर में सबके साथ बैठेरहने के बाद कमरे से रिवाल्वर लेकर छत में जाकर खुद को गोली मार ली। यह समझ में नहीं आ रहा है। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि घटना के समय सुमन अपनी मांकेसाथ उनकेघर में मौजूदथी। जाने किस बात पर वह अचानक उठी फिर चली गई। कमरेे से कैसे रिवाल्वर निकाली और लोड कर छत में चली गई।गोली की आवाज सुनते ही सबभागे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। सुमन के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पूरी जांच चित्रकूट सीओ व पुलिस कर रही है। जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
सीओ राजेश बंजारे ने बताया कि पूरे मामले में रिवाल्वर 332 बोर को बरामद कर जांच केलिए भेजा गया है। लाइसेंस पूर्व विधायककी पत्नी के नाम है। फॉरेसिंक टीमपूरी जांंच कररही है। सभी संदेहास्पद बिंदुओं पर जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी ही सामने आई है। सभी के फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। बुधवार को गमगीन माहौल में सुमन का अंतिम संस्कार हुआ। वह दो बहन एक भाई में बड़ी थी। सीओ ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें