चित्रकूट । ओवरलोड ट्रक ने मुख्यालय के पटेल तिराहे के पास गुरुवार की देर रात्रि को बिजली के खंभे पर टक्कर मार दी। जिसके चलते विद्युत पोल झुक गया और उसमें लगे तार टूटकर जमीन पर गिर गए। हादसा बच गया। इससे इस मोहल्ले की बिजली रात भर गुल रही।
शुक्रवार को पटेल तिराहे के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि को एक ओवरलोड ट्रक प्रयागराज से मध्य प्रदेश क्षेत्र सतना जिला जा रहा था। जैसे ही ट्रक पटेल तिराहा स्थित सीआईसी रोड़ पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे पर टक्कर मार दी।
जिसके चलते विद्युत पोल झुक गया और उसमें लगे तार टूटकर जमीन पर गिर गए। रात्रि होने के चलते इस रास्ते से कोई गुजरा नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी जानकारी शहरवासियों ने बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे संविदा कर्मियों ने कार्य शुरू किया।