फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बेटे की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
आराध्य - फोटो : परिजन
विज्ञापन
चित्रकूट। महोबा से धर्मनगरी दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार में मंगलवार की रात पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक किशोर की मौत हो गई। साथ ही दंपती व बेटी घायल हो गए। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के हिलुवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (42) ने बताया कि मंगलवार को पत्नी शशि देवी (38), बेटे आराध्य (12) व बेटी डोली (8) के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा करने जा रहे थे। भरतकूप के घुरेटनपुरवा के पास करीब 11 बजे कार के आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दी। इससे पीछे आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर सीएचसी शिवरामपुर गई। इलाज के दौरान आराध्य की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार में टक्कर मारने वाले ट्रक को सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें