फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक ने दो बाइकों में पीछे से मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के छेछरिया मोड़ के पास ट्रक ने बादोइकों में टक्कर मार दी। इससे बाइकाें पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्ते में जीजा-साले की अस्पताल में मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने जानबूझ कर पीछे से बाइक में टक्कर मारी है।
विज्ञापन

नई दुनिया निवासी अशोक कुमार ने बताया कि भतीजा जीवन लाल (20) व रिश्ते में उसका साला शुभम (19), दीपक (20) व संतू (11) दो बाइकों से मंगलवार की दोपहर भौंरी गांव निवासी रिश्तेदार रामलाल के यहां निमंत्रण में थे। देर रात चारों घर लौट रहे थे। हाईवे पर छेछरिया मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। इससे चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसको अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में जीवन लाल की मौत हो गई। साले शुभम ने इलाज के दौरान बुधवार की सुबह प्रयागराज में दम तोड़ दिया। दीपक और संतू को बुधवार को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जीवन लाल के भाई अशोक ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक भौंरी गांव का ही रहने वाला है। जिस जगह जीवन और शुभम का निमंंत्रण था, वहां चालक भी मौजूद था। वहां ट्रक चालक से शुभम और जीवन का किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। ट्रक चालक ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। स्थानीय लोगों ने विवाद खत्म करा दिया था। देर रात बाइक से वे लौटने लगे तो ट्रक चालक ने पीछाकर उनकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मारी है। घटना से जीवन लाल की मां सवरिया का रो रोकर हाल खराब है। मृतक दो भाई छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक श्रमिक था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया सड़क हादसे में मौत हुई है। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें