फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ व बिजली के खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बुधवार को आंधी के साथ ही बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। भरतकूप क्षेत्र सहित मानिकपुर क्षेत्र में आंधी चलने से टीन व छप्पर उड़ गए। कुछ स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरने व बिजली की तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इससे अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

गेहूं की मड़ाई के बाद कई किसानों ने भूसे को खेत में ही छोड़ दिया था। जो आंधी आने के कारण उड़ गया। जिससे किसानों को हानि उठानी पड़ी। कई किसानों का खलिहान में रखा गल्ला भी खराब हो गया। किसान राजेश कुमार, सुरेश कुशवाहा ने बताया कि आंधी आने से खलिहान में रखा भूसा उड़ गया है। भरतकूप क्षेत्र के मानपुर, सिलखोरी, भैसाेंधा आदि मेें बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें