फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार घोटाला: बिचौलियों की संपत्तियों की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार में हुए 43.13 करोड़ के घोटाले में विशेष जांच दल (एसआईटी) अब बिचौलियों की संपत्तियों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट मिलते ही एसआईटी आगे की कार्रवाई करेगी और माना जा रहा है कि जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ एसआईटी दो से चार दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देगी।
विज्ञापन


अक्टूबर माह में कोषागार में यह घोटाला सामने आया था। इस घोटाले की विवेचना में आठ बिचौलियों के नाम प्रकाश में आए थे। जांच में यह बात सामने आई थी कि कोषागार कर्मियों ने इन बिचौलियों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया है। इस खुलासे के बाद एसआईटी ने तुरंत ही बिचौलियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी थी।
एसआईटी ने बिचौलियों की जमीनों की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उप निबंधक कार्यालय को पत्र भेजा था, हालांकि करीब दो महीने बीतने के बाद भी उप निबंधक कार्यालय से बिचौलियों की जमीनों की पूरी रिपोर्ट एसआईटी को नहीं सौंपी है। इस कारण संपत्तियों की जांच का कार्य अभी भी अधूरा है। एसआईटी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अब तक केवल दो से तीन बिचौलियों की ही जमीन की रिपोर्ट एसआईटी को प्राप्त हुई है। शेष की संपत्तियों का ब्योरा आने का इंतजार है।
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी, सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मांगी गई है लेकिन अभी तक पूरी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाई है। रिपोर्ट मिलते ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें