फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार घोटाला : बिचौलिया की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 11 Feb 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार के 43.13 करोड़ के घोटाला में शामिल एक बिचौलिया की बुधवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत खारिज कर दी। इस बिचौलिया के कई रिश्तेदार भी घोटाले में शामिल हैं। बिचौलिया व उसका बहनोई जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

कोषागार घोटाले में बिचौलिया दीपक पांडेय ने अपनी मां लक्ष्मी देवी के खाता में करीब सवा करोड़ रुपये डलवा कर निकाले हैं। अपने साथ हनुवा निवासी देव कुमार त्रिपाठी उर्फ बोग्गन त्रिपाठी सहित अन्य कई रिश्तेदारों को इसी काम में लगाया था। एसआईटी को जांच में देव कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि सुनवाई के दौरान सत्र न्यायाधीश को जमानत देने के कोई ठोस कारण नहीं मिले, इस कारण जमानत अर्जी खारिज कर दी है। वहीं सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि फरार चल रहे बिचौलियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी घर छोड़ कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें