चित्रकूट। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रद्द हुई सभी 56 ट्रेनें मंगलवार से समय से चलेंगी। इनमें से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन से होकर गुजरती हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखे रहेगी।
बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध-प्रदर्शन के चलते देश भर में ट्रेनों के आवागमन पर व्यवधान पड़ा है। ऐसे में 20 जून को मानिकपुर और कर्वी स्टेशन से गुजरने वाली 56 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि स्टेशन से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें से बेतवा एक्सप्रेस (रायपुर से लखनऊ) सोमवार और बुधवार को चलती है। अन्य दोनों ट्रेनें बरौनी से अहमदाबाद, एलटीटी (मुंबई) से गोरखपुर के लिए रोजाना हैं। 21 जून से सभी अपने निर्धारित समय पर पहुंचेंगी। तीनों ट्रेनें 20 जून के लिए रद्द थीं।